डॉ. विनीता प्रजापति 

    कोरोना महामारी से हर वर्ग के नागरिकों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव माध्यम वर्ग के लोगों पर रहा है।  इस महामारी में ऐसे कई परिवार है जिनका पालन पोषण करना ही मुश्किल होता जा रहा है।  ऐसे समय में   प्रजापति समाज की शान कहलाने वाली, नारी शक्ति प्रजापति समाज कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर विनीता प्रजापति ने ऐसी कोरोना महामारी में गरीबों के लिए गरीब बस्तियों में जाकर और मंदिरों के बाहर बैठे लोग के पास जाकर अपनी जान की परवाह किए बिना, अपनी जान पर खेल कर अकेले गरीबो के घरों में जाकर उन्हें राशन, गेहूं, चावल,शक्कर आदि सामग्री की जरूरतों को पूरा करने  का कार्य कर रहे है।   उन्होंने बताया कि थोड़े से राशन से गरीब अपने हाथ से साफ भोजन बना कर खा सकता है। लाकडाऊन तो  प्रत्येक व्यक्ति के लिए है। जो सक्षम है तो अपने घर में रखे राशन से पेट भर सकते हैं। परन्तु जो रोज कमा कर खाते थे वह लाकडाऊन में क्या खाएंगा। बच्चों को क्या  खिलाएंगे।  

डॉ. विनीता प्रजापति


   डाक्टर विनीता प्रजापति (dr.vinita prajapati) का मानना है की प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आय का 05% ‌ अन्य का दान आवश्यक करना चाहिए। और आज के समय की जानलेवा महामारी कोरोना (coronavirus india) में जहां पूरा शासन, प्रशासन, पुलिस, डाक्टर कोरोना को हराने में जी जान से रात दिन लगे हुए हैं तो हमें भी अपने स्तर अनुसार सहयोग करना चाहिए। 

   सब मिलकर ही कोरोना को भगा  सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ सबको साथ लेकर चलना। ऐसी स्थिति में कोई मन मुटाव न रखते हुए। जरूरत मंदो की मदद करना चाहिए। उनका यह कार्य प्रजापति समाज की अन्य महिलाओं के लिए मिसाल कायम की यह । डाक्टर विनीता प्रजापति समाज के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहती है। सभी ने उनके इस कार्य को सराहया है। 

 इस नारी शक्ति को देखकर प्रजापति समाज (prajapati samaj) के अन्य लोगों ने भी इस तरह का कार्य प्रारंभकर रहे है ।  प्रजापति समाज के लोगों ने गरीब वर्गों के लिए घरेलू सामान गेहूं चावल, शक्कर, तेल, आदि सामग्री पिछले साल की तरह इस साल भी  बढ़-चढ़कर जरूरतमंद नागरिकों के हित में कार्य कर रहे है  . 


#mangalmedia

#dr.vinita_prajapati

#coronahelp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *