Navkar Mantra Day India

अंतरराष्ट्रीय नवकार महामंत्र दिवस पर देशभर में भक्ति का माहौल

अंतरराष्ट्रीय नवकार महामंत्र दिवस (विश्व शांति दिवस) के अवसर पर आज देशभर में भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। दिल्ली से लेकर मुंबई तक हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ नवकार महामंत्र (Navkar Mantar) का जाप कर विश्व शांति और सद्भाव का संदेश दिया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

दिल्ली में अमित शाह ने दिया संदेश

दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मंत्र मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब हजारों लोग एक साथ श्रद्धापूर्वक किसी मंत्र का जाप करते हैं, तो उसका प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे देश और विश्व तक पहुंचता है।

मुंबई में मुख्यमंत्री फडणवीस की भागीदारी

वहीं मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis भी शामिल हुए।

उन्होंने नवकार मंत्र को आत्मशुद्धि और आध्यात्मिकता का प्रतीक बताते हुए जैन दर्शन के “जियो और जीने दो” के संदेश को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis भी शामिल हुए
जुहू में हजारों श्रद्धालुओं का भव्य आयोजन
मुंबई के जुहू में जीतो जुहू चैप्टर द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
आचार्यदेव Acharya Ratnasundar Surishwar Ji Maharaj के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जैसे ही सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप शुरू हुआ, पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

नवकार मंत्र की गूंज से पूरा पंडाल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा और श्रद्धालुओं ने एक स्वर में विश्व शांति और सद्भाव की कामना की।

अंतरराष्ट्रीय नवकार महामंत्र दिवस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब लोग एक साथ आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ जुड़ते हैं, तो वह केवल धार्मिक आयोजन नहीं रहता, बल्कि सामाजिक एकता और विश्व शांति का संदेश बन जाता है।

ANIL PARMAR (Mumbai)

Navkar Mantra, Jain Dharma, Amit Shah, Devendra Fadnavis, Jain Festival, Spiritual News, India News, Mumbai News, Delhi News, Mangal Media News

जैन समाज से जुडी यह खबर भी जरूर पढ़े

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *