
राजस्थान की धरती पर विदेशी जोड़े ने पारंपरिक हिंदू संस्कारों से विवाह कर भारत की संस्कृति को दिया सम्मान — दूल्हा शेरवानी में, दुल्हन राजस्थानी वेशभूषा में नजर आई।
पाली। भारत की संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की महक अब सीमाओं को पार कर विदेशों तक पहुँच चुकी है। इसका सुंदर उदाहरण हाल ही में राजस्थान के पाली जिले के ॐ जाडन आश्रम (om ashram jadan) में देखने को मिला, जहां विदेशी मेहमानों ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर सबका मन मोह लिया।

इस अनोखी शादी में दुल्हन ने राजस्थानी पारंपरिक परिधान पहना, जबकि दूल्हा शेरवानी में नजर आया। विवाह समारोह पूरी तरह से हिंदू संस्कारों के अनुसार संपन्न हुआ — पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण, अग्नि के सात फेरे, वरमाला और परंपरागत संगीत ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

उपस्थित लोगों ने बताया कि यह दृश्य देखकर हर किसी का हृदय गर्व से भर उठा। जहां आज कई भारतीय परिवार विवाह जैसे संस्कारों को विदेशों में मनाने को प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं इन विदेशी मेहमानों ने यह दिखा दिया कि “असली सुंदरता विदेशों की चकाचौंध में नहीं, बल्कि भारत की मिट्टी और इसकी संस्कृति में है।”

विदेशियों ने दिया भारतियों को सन्देश
यह विवाह केवल दो लोगों का मिलन नहीं था, बल्कि एक संदेश था — कि भारतीय संस्कृति की सादगी, पवित्रता और आध्यात्मिकता विश्वभर में सम्मान पा रही है।
आज जब विदेशी लोग भारत के संस्कारों को अपनाने में गर्व महसूस कर रहे हैं, तो हमें अपनी परंपराओं को और अधिक गर्व से जीना चाहिए।
भारत की संस्कृति केवल परंपरा नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन है — और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
नाम – रवि खवसे
शहर – मुलताई
जिला – बैतूल
राज्य – मध्यप्रदेश