hanuman janmotsav mumbai

hanuman jayanti 2026: देखिए कैसे इस आयोजन ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, हर तरफ दिखी आस्था की लहर

Juhu Beach Hanuman Magic

जुहू बीच पर पहली बार ऐसा नजारा! हनुमान जन्मोत्सव बना ऐतिहासिक, हजारों भक्तों की उमड़ी भीड़

समुद्र की लहरों के बीच जब भगवान राम, माता सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे कलाकार जुहू बीच (juhu beach) पर पहुंचे, तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरा वातावरण “जय श्री राम” के नारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि हर धार्मिक पर्व को अपने अनोखे अंदाज में मनाने वाला एरोबिक्स योग ग्रुप इस बार भी सक्रिय नजर आया। कलाकारों ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सव में बदल दिया।

नन्हे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, महिलाओं और पुरुषों में गजब का उत्साह देखने को मिला। महिलाओं द्वारा निकाली गई विशाल ध्वज यात्रा ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं का नजारा – जुहू बीच

पारंपरिक पगड़ी और ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ सजा यह दृश्य भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रतीत हुआ। आयोजन के दौरान सुंदरकांड का पाठ भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस खास अवसर पर भाजपा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक
Amit Satam भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में आयोजन की सराहना करते हुए अनुशासन और भक्ति के महत्व पर जोर दिया।

Amit Satam, BJP

मुंबई | रिपोर्ट: ANIL PARMAR

👉 पूरी खबर वीडियो में देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें 👇

Mangal Media News

✔ जुहू बीच पर पहली बार भव्य हनुमान जन्मोत्सव आयोजन
✔ हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी
✔ राम-सीता-हनुमान स्वरूपों ने आकर्षित किया ध्यान
✔ महिलाओं की विशाल ध्वज यात्रा
✔ सुंदरकांड पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम
✔ विधायक अमित साटम ने की सराहना

👉 जुहू बीच पर श्रीराम जन्मोत्सव पर दिखा था ऐसा ही नजारा
देखे यह स्पेशल न्यूज़

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *