Mahavir JayantiMahavir Jayanti, jain samaj news,
महावीर जयंती मुंबई रथ यात्रा

मुंबई में महावीर जयंती के अवसर पर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी, फूलों की वर्षा और भक्ति से गूंजता माहौल बना खास आकर्षण।

📍 मुंबई | संवाददाता

महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) के पावन अवसर पर देशभर में भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। इसी कड़ी में माया नगरी मुंबई में भी भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

Mumbai अंधेरी वेस्ट स्थित श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालु भगवान महावीर (Mahavir) के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

मुंबई में महावीर जयंती रथ यात्रा का भव्य दृश्य

महिलाओं की भागीदारी रही खास

इस रथ यात्रा की खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। महिलाओं ने हाथों में जैन ध्वज लेकर जयकारे लगाए और श्रद्धा भाव से रथ को खींचा। यह दृश्य सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

भक्तों ने लिया आशीर्वाद

शोभायात्रा पूर्ण होने के बाद भगवान महावीर को मंदिर प्रांगण में वापस लाया गया, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने एक-एक कर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुंबई में महावीर जयंती रथ यात्रा का भव्य दृश्य

महावीर जयंती, मुंबई न्यूज़, जैन धर्म, रथ यात्रा, धार्मिक समाचार, Mahavir Jayanti 2026, Mumbai News, Jain Festival

👉 वीडियो में पूरी खबर देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें 👇

मुंबई में ऐसा नजारा कभी नहीं देखा! महावीर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *