केन्द्रीय राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी के प्रयासों से पाली जिले को मिली नयी सौगात
नई दिल्ली अहमदाबाद स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस का फालना स्टेशन पर ठहराव
केन्द्रीय विधि और न्याय तथा काॅरपोरेट कार्य राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी द्वारा लम्बे समय से लोकसभा क्षेत्र पाली हेतु कई मुख्य ट्रेनों के ठहराव के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था, इस कड़ी में रेलवे विभाग द्वारा गाड़ी संख्या 12957-12958 नई दिल्ली अहमदाबाद स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस को पाली जिले के फालना स्टेशन पर ठहराव की अनुमति दे दि गई है। इस ट्रेन के ठहराव होने के बाद पाली जिले के लोगों को नई दिल्ली एवं अहमदाबाद से सीधी यात्रा करने का लाभ मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री चौधरी द्वारा लम्बे समय से लगभग 12 रेल गाडियों के ठहराव अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्टेशन पर करवाने हेतु निरन्तर प्रयास कर रहे है। जिसमें से अन्य रेलों को भी इसी तर्ज पर जल्द ही ठहराव करने की अनुमति मिल सकती है।
पाली जिला एक बहुत बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है तथा लम्बे समय से यहां के लोगों द्वारा पाली को दिल्ली एवं अहमदाबाद जैसे महानगरों से जोड़ने की मांग उठती रही है। राजधानी रेल संख्या 12957-12958 के ठहराव पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री चौधरी ने माननीय रेल मंत्री श्री पियुष गोयल का समस्त लोकसभा क्षेत्र की ओर से आभार व्यक्त किया।