Train No. 12957-12958

नई दिल्ली अहमदाबाद स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस का फालना स्टेशन पर  ठहराव 

Train No. 12957-12958, स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस

पाली: पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री  पी.पी. चौधरी (p p choudhary) के प्रयासों से पाली जिले को मिली नयी सौगात।  केन्द्रीय विधि और न्याय तथा काॅरपोरेट कार्य राज्य मंत्री  पी.पी. चौधरी द्वारा लम्बे समय से लोकसभा क्षेत्र पाली हेतु कई मुख्य ट्रेनों के ठहराव के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था, इस कड़ी में  रेलवे विभाग द्वारा गाड़ी संख्या 12957-12958 नई दिल्ली अहमदाबाद स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस को पाली जिले के फालना स्टेशन पर ठहराव की अनुमति दे दि गई है।

फालना रेलवे स्टेशन

इस ट्रेन के ठहराव होने के बाद पाली जिले के लोगों को नई दिल्ली एवं अहमदाबाद से सीधी यात्रा करने का लाभ मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री चौधरी द्वारा लम्बे समय से लगभग 12 रेल गाडियों के ठहराव अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्टेशन पर करवाने हेतु निरन्तर प्रयास कर रहे है। जिसमें से अन्य रेलों को भी इसी तर्ज पर जल्द ही ठहराव करने की अनुमति मिल सकती है।

🚆 ट्रेन की जानकारी

ट्रेन नंबर: 12957 – नाम: स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस – चलती है रोज़ाना (Daily)
चलने का मार्ग: Sabarmati BG (गुजरात) से New Delhi (दिल्ली) तक। – दूरी लगभग 928-930 किमी के करीब। – चलने का समय लगभग 12 घंटे 20 मिनट के आसपास।

🚆 मुख्य स्टॉपेजेस:

  1. Sabarmati BG (SBIB) — प्रस्थान 19:10 घंटे पर।
  2. Mahesana Junction (MSH) — लगभग 19:57 पहुँच, 19:59 प्रस्थान।
  3. Palanpur Junction (PNU) — लगभग 21:05 पहुँच, 21:07 प्रस्थान।
  4. Abu Road (ABR) — लगभग 21:38 पहुँच, 21:45 प्रस्थान।
  5. Falna (FA) — लगभग 22:50 पहुँच, 22:52 प्रस्थान।
  6. Ajmer Junction (AII) — लगभग 01:05 अगले दिन पहुँच, 01:10 प्रस्थान।
  7. Jaipur Junction (JP) — लगभग 02:40 पहुँच, 02:50 प्रस्थान।
  8. Gurgaon (GGN) — लगभग 06:24 पहुँच, 06:26 प्रस्थान।
  9. Delhi Cantonment (DEC) — लगभग 06:40 पहुँच, 06:42 प्रस्थान। ([India
  10. गंतव्य: New Delhi Station (NDLS) — लगभग 07:30 पहुँचती है।
  11. ध्यान दें कि इसमें कुछ स्टेशन और समय में बदलाव हो सकते हैं, यात्रा करने से पहले समय-सूची जरूर चेक करें।
पी.पी. चौधरी (पाली सांसद)
 

“Updated on: 30 October 2025”

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *