Rajasthani Film Association Mumbai

नई मेंबरशिप ओपन, प्रदेश स्तर पर नियुक्तियाँ और फिल्म विकास पर बड़ा प्लान तैयार

बैठक के दौरान फिल्म विकास पर गहन चर्चा

मुंबई के ओशिवारा स्थित लिंक प्लाज़ा में आयोजित राजस्थानी फ़िल्म एसोसिएशन (RFA Mumbai) की महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इस बैठक में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के विकास को लेकर अहम रणनीति बनाई गई।

यह बैठक 1 अप्रैल 2026 को रिद्दम डांस हॉल, लिंक प्लाज़ा, ओशिवारा, मुंबई में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष अरविंद कुमार, महासचिव सनी मंडावरा, कोषाध्यक्ष सुभाष चपलोत, रेखा राव, सह-कोषाध्यक्ष जस्मिन कुमार एवं संरक्षक शिरीष कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य सदस्यों में रोबिन माली, रीटा शर्मा, आदित्य गौड़, डी.एम. धनारिया, सुनीत कुमावत, रवि जैन, चेतन लाख्सकर, हरीश कुमावत, विक्की राणा, अशोक बाफना एवं महेंद्र कुमावत शामिल रहे।

RFA बैठक के बाद सदस्यों के बीच चर्चा का दृश्य

बैठक में संस्था के नए कार्यों की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संस्था की मेंबरशिप को पुनः ओपन किया गया, जिसमें वर्तमान में 169 सक्रिय सदस्य शामिल हैं।

प्रदेश स्तर पर विस्तार करते हुए मध्यप्रदेश अध्यक्ष के रूप में आदित्य गौड़ और उपाध्यक्ष के रूप में संतोष परसाई की नियुक्ति की गई।

इसके अलावा राजस्थानी भाषा की फिल्मों के विकास, नई सब्सिडी नीति, फिल्म निर्माण में सुधार और कलाकारों व टेक्निशियनों के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा

संस्था ने राजस्थान सरकार (Rajasthan govt.) के साथ समन्वय स्थापित करने और कलाकारों व टेक्निशियनों के हित में कार्य करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अध्यक्ष अरविंद कुमार और महासचिव सनी मंडावरा के नेतृत्व में जल्द ही सरकार से संवाद किया जाएगा।

📅 UPCOMING PLAN

संस्था द्वारा मई माह में मुंबई में अपना पहला बड़ा प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा उपाध्यक्ष कुसुम काबरा एवं सह-कोषाध्यक्ष जस्मिन कुमार के नेतृत्व में तैयार की जाएगी।

यह सभी निर्णय संस्था की प्रगति और राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा देने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से लिए गए। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

👉 Kailash Choudhary: 04/04/2026

#RajasthaniFilm #MumbaiNews #FilmIndustry #BreakingNews #HindiNews #Entertainment #Rajasthan

👉 “और पढ़ें: Rajsthani Film Latest Updates”
राजस्थानी रंगमंच के सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता और नाटककार हैं – राजेश प्रभाकर मंडलोई

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *