कब है धनतेरस, धनतेरस का महत्व, पूजा विधि, धनतेरस के दिन क्या ख़रीदे और पूजा का शुभ मुहर्त 


   दोस्तों कुछ ही दिनों में आप और हम मनाएंगे दीपोत्सव यानि दीपावली Dipawali) का महापर्व जो पुरे भारतवर्ष में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। 

   दोस्तों की इसकी  शुरुआत धनतेरस dhanteras) के दिन से हो जाती है जो भाईदूज तक चलता है। 

  • आज हम आपके लिए लेकर आये दीपावली के पहले दिन पड़ने वाले धनतेरस पर्व के बारे में सम्पूर्ण जानकारी 

     दोस्तों  कार्तिक माह (पूर्णिमान्त) की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है की दिवाली के दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती है जिनका स्वागत करने के लिए कई दिनों से तैयारियां होती हैं। 

  •    आइए अब हम जानते है धनतेरस पर्व के बारे में  सबकुछ 

कब है धनतेरस, धनतेरस का महत्व, पूजा विधि, धनतेरस के दिन क्या ख़रीदे और पूजा का शुभ मुहर्त = तो चाहिए शुरू करते है  

    दोस्तों  कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धन्वन्तरि  समुद्र-मंथन के समय अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसीलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है.

    दिवाली के पहले दिन धनतेरस मनाया जाता है।  इस सालत्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 12 नवंबर (गुरुवार) को रात 09 बजकर 30 मिनट से होगा जो 13 नवंबर (शुक्रवार) को शाम 05 बजकर 59 मिनट तक है.  ऐसे में इस साल धनतेरस का पर्व  13 नवंबर 2020  (शुक्रवार)  को मनाया जायेगा .

  • अब हम जानते है की धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और इनकी क्या मान्यता है। 

दोस्तों  भगवान धन्वन्तरि चूंकि कलश लेकर प्रकट हुए थे यही कारण है कि इस दिन खरीदारी करने का बड़ा  महत्व है। मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर खरीदी गई वस्तु जल्द खराब नहीं होती है, बल्कि उसमें तेरह गुना वृद्धि हो जाती है। इसलिए लोग धनतेरस पर सोना, चांदी, भूमि, वाहन और बर्तन इत्यादि चीजों की खरीदारी करते हैं। अन्य वस्तुओं की तरह इस दिन झाड़ू खरीदने की भी अनोखी परंपरा रही है। 

  • आइए जानते हैं धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदते हैं और इसका महत्व क्या है। 

      शास्त्रों के अनुसार मत्स्य पुराण के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। वहीं बृहत संहिता में झाड़ू को सुख-शांति की वृद्धि करने वाली और दुष्ट शक्तियों का सर्वनाश करने वाली बताया है। झाड़ू को घर में दरिद्रता को हटाने का कारक बताया गया है और इसके इस्तेमाल से मनुष्य की दरिद्रता भी दूर होती है। साथ ही इस दिन घर में नई झाड़ू से झाड़ लगाने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। 

#dhanteras2020

# धनतेरस

#dipawali

#mangalmedia


By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *