रतलाम मे आयोजित हुआ जन्मोत्सव 


  

    उदयपुर! मेवाड़ की धरती शुरू से ही नाथ संप्रदाय के योगियों की तपस्थली रही हैं। 

अगर हम आधुनिक मेवाड़ के इतिहास (History of mewar) पर डालें तो इस समय भी भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कई नाथ संप्रदाय (Nath Sect) के साधु संत विचरण करते हुए नाथ संप्रदाय की परिपाटी को आगे बढ़ा रहे हैं जिनका अपना अपना महत्व है। 


इसी क्रम में राजसमंद जिले के खमनोर कस्बे के समीप सरसुनिया आश्रम के पीठाधीश्वर महन्त हरिनाथ जी महाराज (योगी जी) का नाम मेवाड़ के नाथ संप्रदाय  में बड़े सम्मान से लिया जाता है। 


आज गुरुदेव का जन्मदिन है। इन दिनों मध्य प्रदेश की यात्रा पर पहुंचे गुरुदेव का जन्मदिवस रतलाम के श्रीनाथ आश्रम (shreenath ashram) में आध्यात्मिक कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ। 


इस दौरान गुरुदेव ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जन्मोत्सव और मृत्यु तो शरीर के निमित्त  मनाया जाता हैं। आत्मा सदैव आनंदधन रुप है 


इस अवसर पर स्थानीय भक्तों ने गुरुदेव का मालवा की धरती पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। 

 गुरुदेव श्री के जिवन काल की बात करे तो एक सामान्य परिवार मे जन्म लेने वाले हरिनाथ जी महाराज (harinathji maharaj) ने सन्यास ग्रहण करने के बाद अपना संपूर्ण जीवन  धर्म और मानव सेवा के लिए समर्पित किया गया। हरिनाथ जी महाराज का जिवन एक खुली किताब है। 



आपने अपने पुज्य गुरुदेव गुलाब नाथ जी महाराज से  जो कुछ सीखा उसे मानवता के लिए समर्पित कर अध्यात्मिक क्षेत्र की एक अलग विधा का गौरव बढ़ाया है।

आज आप मुबंई के बोरीवली (borivali) आश्रम सहित सरसुनिया आश्रम का सफल संचालन करते हुए  इन जगहो पर आने वाले तमाम लोगों की समस्याओं को आध्यात्मिक निदान करते हुए समस्याओं से उबरने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।


@

योगी आदित्यनाथ जी से है करीबी रिश्ता… 

 महन्त हरिनाथ जी (harinathji maharaj)  का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी (yogi adityanath) के साथ गहरा संबंध है। जब हरिनाथ जी को गुलाब नाथ जी बापु द्वारा मुबंई आश्रम का उत्तराधिकारी बनाया गया था उस वक्त योगी आदित्यनाथ जी विशेष रूप से मुबंई आए ओर अपने हाथों से हरिनाथ जी को चादर ओढ़ा कर नाथ संप्रदाय की रस्म को पुरा किया था। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ जी के गुरु अवैध नाथ जी महाराज जी का भी हरिनाथ जी महाराज के साथ विशेष स्नेह रहा है। 


@

हरिनाथ जी महाराज से जुडे भक्त संतोष सेन केसुली बताते हैं कि

गुरुदेव का सभी भक्तों के लिए समान अवदान रहता है। उनके यहाँ जाने वाले हर व्यक्ति की समस्या का जल्द ही निराकरण करना गुरुदेव की पहली प्राथमिकता होती है। इनसे यहाँ सभी को  समदर्शिता के भाव से देखा जाता है।।

#हरिनाथजी_महाराज

#mangalmedia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *