निर्माधीन इमारत पर गिरा प्लेन


     मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। दोपहर 1.30 के आस पास  रहिवासियों ने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। तभी लोगों की भीड़ घटना स्थल की और दौड़े तब पता चला की प्लान क्रैश हुआ है , आग की लपेटे उठ रही थी,   भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। पहले रिपोर्ट्स में कहा गया कि विमान उत्तर प्रदेश सरकार का था लेकिन बाद में सरकार ने इसका खंडन कर दिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। मुंबई पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच करने की बात कही है। 

     घाटकोपर में जागृति बिल्डिंग के पास एक निर्माणाधीन इमारत पर दिन के वक्त एक चार्टर्ड प्लेन आ गिरा।  VT-UPZ प्लेन का यह प्लेन वर्ष 2014 तक यूपी सरकार का था। बाद में यूपी सरकार ने इसे यूवाई एविएशन बांबे को बेच दिया। इस प्‍लेन में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। 


     हादसे के बाद घटनास्थल से एक व्यक्ति को आग की लपटों समेत बाहर आते देखा गया। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी है। आग को काबू में करने की कोशिश जारी है। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कवायद भी की जा रही है। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच की बात कही है। हादसे का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *