1008 दीपों की महाआरती से जगमगाया सूरत का सीरवी समाज भवन
सूरत, गुजरात। सूरत में सीरवी समाज (Surat Sirvi Samaj ) की ओर से आयोजित धार्मिक और सांस्कृतिक नवरात्री कार्यक्रम में 1008 दीपों की महाआरती के साथ गरबा-डांडिया रास का आयोजन किया गया। परवत पाटिया स्थित आईमाता रोड समाज भवन में हुए इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
1008 दीपों की महाआरती में शामिल हुए समाजबंधु
सोमवार शाम आयोजित नवरात्री महाआरती के दौरान दीपों की रोशनी से समाज भवन भक्तिमय हो उठा। समाजबंधुओं ने आईमाताजी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सीरवी समाज के लोग सामूहिक आरती में भाग लेकर आईमाताजी की भक्ति में लीन नजर आये।

गरबा-डांडिया पर झूमे युवा और बच्चे
महाआरती के बाद गरबा-डांडिया रास (Navratri Garba) शुरू हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजी युवतियों और बालिकाओं सहित समाज के लोगों ने गुजराती और राजस्थानी गीतों पर गरबा किया। कार्यक्रम में देर रात तक उत्साह का माहौल बना रहा।
(Surat Sirvi Samaj) संस्था के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया, जबकि सहसचिव पूनमचंद परिहार ने आभार व्यक्त करते हुए दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में संस्था के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, महिला मंडल, नवयुग मंडल, स्पोर्ट्स क्लब, गरबा मंडल और समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#SuratNews #SirviSamaj #Navratri #GarbaDandiya
📺 देखिए पूरी खबर ▶️ वीडियो में Mangal Media News पर।
📺 यह ख़बरों भी जरूर पढ़े :
Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का Alert
महेश्वर में आस्था का महासंगम! दीवान संत हरिदासजी की स्मृति में उमड़ा सीरवी समाज
बेंगलुरु Dasarahalli Kidnap Case: हैदराबाद से 3 गिरफ्तार, जांच में नया मोड़
पाली में बारिश ने बदला मौसम, देसूरी में सबसे ज्यादा बरसात; मौसम विभाग ने जारी किया 3 दिन का अलर्ट
Terapanth धर्मसंघ को मिला नया युवाचार्य | आचार्य महाश्रमणजी ने की उत्तराधिकारी की घोषणा
