Shri Jagadamba Jewellers shop in Medchal Telanganaतेलंगाना के मेडचल स्थित श्री जगदंबा ज्वेलर्स की दुकान, जहां चोरी की बड़ी वारदात सामने आई।

पुलिस स्टेशन से सटी जगदंबा ज्वेलर्स में चोरी, पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर

हैदराबाद/मेडचल। तेलंगाना के मेडचल में एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार में बड़ा छेद किया और उसी रास्ते अंदर प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि श्री जगदंबा ज्वेलर्स (Jagadamba Jewellers Theft) नाम की यह दुकान मेडचल पुलिस स्टेशन से बिल्कुल सटी हुई है।

Broken wall and safe inside Jagadamba Jewellers Medchal
दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर पहुंचने के बाद का दृश्य।

दीवार में छेद कर बनाया दुकान में घुसने का रास्ता

प्राप्त जानकारी के अनुसार (Jagadamba Jewellers Theft) दुकान के मालिक शेषाराम चौधरी ने रविवार को दीपावली की पूजा के बाद दुकान बंद की थी। सोमवार को भी दुकान नहीं खोली गई। मंगलवार, 10 नवंबर की सुबह जब दुकान खोली गई तो अंदर का नजारा देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए।

दुकान के अंदर लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ था और पीछे की दीवार में बड़ा छेद दिखाई दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चोर पीछे की ओर से दीवार तोड़कर दुकान तक पहुंचे और वहां रखे कीमती सामान को लेकर फरार हो गए।

Interior of Jagadamba Jewellers after reported theft in Medchal
चोरी की वारदात के बाद जगदंबा ज्वेलर्स के अंदर का दृश्य।

सोना, चांदी और नकदी गायब; लाखों के नुकसान का अनुमान

दुकानदार शेषाराम चौधरी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, करीब 25 तोला सोना, 3.5 किलो चांदी और 4 लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। एक प्रकाशित रिपोर्ट में सोने-चांदी के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है, जिसमें नकदी शामिल नहीं है। हालांकि, चोरी हुए सामान की अंतिम कीमत का आधिकारिक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Jewellery shop safe surrounded by damaged wall in Medchal
दुकान की दीवार में बनाई गई सेंध के पास रखी तिजोरी का दृश्य।

पुलिस स्टेशन के पास वारदात, सुरक्षा पर उठे सवाल

Medchal Jewellery Shop Theft इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। जिस (Jagadamba Jewellers) दुकान को निशाना बनाया गया, वह पुलिस स्टेशन (Medchal Police Station Telangana) के पास स्थित है। ऐसे में दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर चोरी होना इलाके की व्यावसायिक सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्लूज टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। मामले में केस दर्ज कर जांच जारी है।

Medchal Police Station Telangana
मेडचल पुलिस स्टेशन, जिसके पास स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना हुई।

2024 में भी हुई थी वारदात, दुकानदार पर हुआ था हमला

CCTV footage of previous incident at Jagadamba Jewellers Medchal on 20 June 2024
जगदंबा ज्वेलर्स में 20 जून 2024 को हुई पिछली वारदात का CCTV फुटेज। घटना के दौरान बदमाशों और दुकानदार के बीच हुई झड़प का दृश्य।

मेडचल की जगदंबा ज्वेलर्स ((Jagadamba Jewellers Theft) ) में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 20 जून 2024 को भी इसी दुकान में वारदात सामने आई थी। उस घटना के दौरान बदमाशों के भागने के समय दुकानदार पर हमला किए जाने की बात सामने आई थी। Mangal Media के पास उस घटना का CCTV फुटेज भी मौजूद है।

दोनों घटनाओं के बीच करीब दो साल का अंतर है, लेकिन एक ही दुकान को दोबारा निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब सवाल यह है कि पिछली घटना के बाद सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बावजूद चोरों ने एक बार फिर इसी दुकान को कैसे निशाना बनाया?

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी तस्वीर और आरोपियों के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी। लेकिन पुलिस चौकी और मैं हाईवे पर हुयी इस वारदात से व्यापारियों में भय का माहौल है और चोरों का हौसला बुलंद है।

अब सबकी निगाहें पुलिस पर टिकी हैं कि वह कितनी जल्द कार्रवाई करते हुए इस चोरी की गुत्थी सुलझाती है और आरोपियों तक पहुंचती है।

देखें 2024 की घटना का CCTV वीडियो

20 जून 2024 की पिछली वारदात का वीडियो नीचे दिए गए YouTube लिंक पर देख सकते हैं।

▶️ जगदंबा ज्वेलर्स में 2024 की वारदात का CCTV फुटेज देखें

नोट: यह वीडियो 20 जून 2024 की पुरानी घटना का है, वर्तमान चोरी की वारदात का नहीं।

Mangal Media News

#MedchalNews #HyderabadCrime #JewelleryTheft #TelanganaNews

सवाल-जवाब

प्रश्न 1: मेडचल में चोरी किस दुकान में हुई?

उत्तर: चोरी मेडचल पुलिस स्टेशन के पास स्थित श्री जगदंबा ज्वेलर्स में हुई।

प्रश्न 2: चोर दुकान में कैसे घुसे?

उत्तर: शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार में बड़ा छेद करके अंदर प्रवेश किया।

प्रश्न 3: चोरी में कितना सामान गया?

उत्तर: दुकानदार के बताए विवरण के अनुसार करीब 25 तोला सोना, 3.5 किलो चांदी और 4 लाख रुपये नकद गायब हुए। आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है।

प्रश्न 4: क्या पुलिस ने जांच शुरू कर दी है?

उत्तर: हां, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *