चौधरी ने दिया प्रवासियों को  चुनाव में राजस्थान आने का नौता 


मुंबई।  जेसे जेसे राजस्थान विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे  संभावित  उम्मीदवार अपनी जीत सुनिचित करने में जुटे हैं।   इस बार सभी  उम्मीदवार अपने अपने  वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है।  
    इसी के तहत मारवाड़ जंक्शन के वर्तमान विधायक केसाराम चौधरी प्रवासियों से रूबरू होने के लिए  प्रवास पर है।  आपको बतादे के भारतीय जनता पार्टी लिए एक मजबूत सीट के रूप में माने जाने वाली मारवाड़ जंक्शन  विधानसभा सीट हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है।  वर्तमान विधायक केसाराम चौधरी इस शीट पर  तीन  बार विधायक रह चुके हैं।  लेकिन अबकी बार प्रस्तितियाँ कुछ अलग नजर आरही है  जनता में उनकी पकड़ धीरे धीरे कम होती जा रही हैं , कही जगहों पर उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा था।  जनता की नाराज को देखते हुए चौधरी अब की बार पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहते है।  

     अपने कार्यकाल में हुए विकास के कार्यों को जनता तक बेहतरीन तरीके के साथ  पहुंचने के साथ साथ आगामी विकास योजनाओं को विस्तार से बताने  हेतु  चौधरी इस समय  चुनावी  चेंज फैक्टर माने जाने वाले प्रवासियों को चुनाव में सहयोग के लिए आमत्रण करने  हेतु  गुजरात व् महाराष्ट्र का दौरा कर रहे है ,
      हलाकि किसी भी पार्टी ने अभी तक अपने पते नहीं खोले है लेकिन वर्तमान विधायक केसाराम चौधरी अपना टिकट निश्चित मानते हुए अभी से अपना गढ़ मजबूत करने में जुटे है , मुंबई प्रवास के दौरान प्रवासियों से मिल रहे रिस्पॉन्स से उत्साहित चौधरी अपनी जीत निश्चित मान रहे है।  वही 36 कौम के साथ सीरवी समाज ने चुनाव में  सहयोग का भरोसा दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *