जगह-जगह प्रवासियों ने किया स्वागत
25 दिन में करेंगे 900 किलोमीटर की पैदल यात्रा

    मुंबई, राजसमंद जिले के नाथद्वारा तहसील के ग्राम पंचायत शिशोदा में प्रसिद्ध श्री क्षेत्रपाल बावजी के आगामी 28 अप्रैल को होने वाले जग महोत्सव में भाग लेने भेरूनाभ मन्दिर मालाड मुम्बई से रविवार को सुबह तीन बजे पैदल यात्री रवाना हुये भैरूनाभ के जयकारें के साथ मालाड मन्दिर के भोपाजी चोगालाल जैन व साथ में सैकड़ों भत्तों की मौजूदगी में विदाई दी गयी जिसमें खमाण सिंह गोडारेट, नान सिंह शिशोदा, हिम्मत सिंह सेमा, रोशन सिंह सगतोडी, माधू सिंह मडका, भगत सिंह मडका, महेन्द्र सिंह समीचा रविवार को सुबह भैरूनाभ मन्दिर मलाड से रवाना हुए जो हाईवे पर जगह जगह पर स्वागत किया गया। 
    नाथद्वारा, तहसील क्षेत्र के अलावा उदयपुर जिले के साथ समूचे मेवाड़ अंचल के लोगों का आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक रविवार को विशेष मेला लगता  है, जिसमें हजारों जातरू दर्शन करने आते हैं कई किलोमीटर दूरी से पैदल चलकर शिशोदा पहुंचकर भैरुनाथ जी के दरबार शीश नवाते हैं। श्रद्धा भक्ति व अटूट विश्वास का यह आस्था स्थल अब समूचे राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिरों में गिने जाने लगा है। मंदिर में दर्शनों के लिए महिला पुरुषों की अलग-अलग व्यवस्था है, जो अनूठी व श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक है। .

 क्षेत्रपाल भैरूनाथ मंदिर में हजारो जातरू भक्तों का  

लगा रहता है तांता  

    भैरूनाथ के भक्तों का मानना है  शिशोदा क्षेत्रपाल भैरूनाथ मंदिर में जो  जातरू आते है उनकी  मनोकामना पूरी होती है। हर भक्त यहां मन्नत लेकर आते सब मनोकामना भैरूनाथ पूरी करते हैं। 28अप्रैल को होने वाले जग महोत्सव में शामिल होने  वसई नालासोपारा विरार पहुंचने पर वहा रात्रि विश्राम कराया गया। पूरी रात भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया जहां से सोमवार सुबह तीन बजे भैरूनाथ के जयकारें के साथ बड़ी धूमधाम से विदाई दी गयी। इस संघ में भमर सिंह मचिन्द, देवीसिंह, भमर सिह विरार, नवल सिह, ईन्दरमल नागदा, नारायण लाल, गुर्जर मोहन, सिंह खरवड़, भमर सिंह, प्रताप सिंह, नान सिंह भीमावत, धुलसिंह खरवड़, बबर सिंह खरवड़, मान सिंह, खरवड कालु सिंह, नाहर सिंह, शंकर सिंह खरवड़, मोहन सिंह परमार गावगुडा, चैन सिंह चदाणा, खीम सिंह दशाणा, विजय सिंह पंवार, भैरूसिंह चदाणा, किशन सिंह खरवड़, गीरधारी लाल गुर्जर, विरम देव कुमावत, छगन सिंह पवार, शिशोदा खुर्द हिर सिंह दशाणा, जुना अटाटिया परबु सिंह चदाणा, भमर सिंह चदाणा, शंकर सिंह चदाणा, राम सिंह चदाणा, आदि कई गणमान्य लोगों की उपस्थित रही।.

Report by: प्रकाश प्रजापती   (पत्रकार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *