दिल्ली समेत बड़े शहरों   को किया  अलर्ट

PHOTO: AAJTAK – ANI

    प्राप्त जानकारी के अनुसार इस धमाके के बाद देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है. बता दें कि सुरक्षा एजेंसियां इन आतंकियों के दिल्ली की ओर बढ़ने की आशंका जता चुकी हैं.

   चश्मदीदों के अनुसार बाइक सवार दो लड़कों ने अमृतसर के राजासांसी गांव में निरंकारी भवन पर बम फेंका. राजासांसी गांव सीमा से सटा गांव है. इस धमाके के बाद राजधानी दिल्ली और नोएडा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

आईजी (बॉर्डर) सुरिंदर पाल सिंह परमार ने कहा कि अमृतसर के राजासांसी गांव के निरंकारी भवन में 3 लोग मारे गए हैं जबकि 10 लोग घायल हो गए. एक-दो लोगों की स्थिति गंभीर है. परमार ने निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला करने की आशंका जताई है. 

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *