होली के  रंग में रंगा राजस्थानी व्यापारी कुडलु संघ

      बेंगलुरु / यहाँ के कुडलु गेट स्तिथ राजस्थानी व्यापारी कुडलु संघ, कुडलु गैर मण्डली की और से मन्जामा लेआउट ग्राउंड में होलिका दहन किया गया। पण्डित श्री के सानिध्य में विधि विधान से गुरूवार देर शाम शुभ मुहूर्त में होलिका दहन हुआ। इसके साथ ही गैर मण्डली ने चंग की थाप पर राजस्थानी परम्परा अनुसार गैर नृत्य हुआ। 
    राजस्थानी व्यापारी कुडलु संघ के उपाध्यक्ष बगदाराम बर्फा ने बताया की शुक्रवार को सुबह में दिन भर चलने वाले इस समारोह में सांस्कृतिक एवं ढुँढन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में समाज के सदस्य सपरिवार शामिल हुए। रवि आगलेचा ने बताया की सुबह से ही लोग मित्रों, रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली का उल्लास मनाया। बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सदनसिंह, चेनाराम, हापूराम, हीरालाल, मोहन लाल सही कही गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रेषक :- मैसूरु प्रतिनिधि-मनोहर सीरवी राठौड़ 

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *