बेंगलुरु -नवनिर्मित आई माता मंदिर 
 प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कल 

आई माता मंदिर लिंगराजपुरम

आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा। 

 केन्द्रीय राज्य मंत्री  पी.पी. चौधरी आज शाम भजन संध्या में व् कल सुबह प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे 
  बेंगलुरु – में नवनिर्मित आई माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आज भव्य  शोभायात्रा निकली जायेगी जिसमे   बड़ी संख्या में  श्रद्धालु भाग लेंगे। लिंगराजपुरम,  केएसएफसी लेआउट में बने भव्य आई माता मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज आई पंथ के धर्मगुरु दीवान श्री माधवसिंहजी के सान्निध्य में भव्य शोभायात्रा का नजारा लिंगराजपुरम वासियों को देखने को मिलेगा। 


    यहाँ कचरकनहल्ली के एचबीआर लेआऊट के दक्षिण अयोध्या खेलकूद मैदान से यह शोभायात्रा निकलकर सीएमआर रोड़, मरियाप्पा सर्कल, 80 फीट रोड़, ॐ शक्ति टेम्पल, नेहरू रोड़, कुल्लप्पा सर्कल, उल्लासप्पा सर्कल, विनायका टेम्पल रोड़, आईमाता टेम्पल रोड़ होते हुए नवनिर्मित आईमाता मंदिर पहुंचेगी। लगभग 5 किलोमीटर की दुरी तय करने वाली इस शोभायात्रा में अनेक आकर्षण देखने को मिलेंगे। पांरपरिक रंगबिरंगी वेश भूषा में महिला व् पुरुष होंगे शामिल।  

प्रेषक :- सवांददाता  *मनोहर सीरवी राठौड़* 

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *