सोलार लाइट की रोशनी से जगमगाया  –
 कोसेलाव गॉव


पाली के कोसेलाव गांव में  केन्दिय राज्य मंत्री पी पी चौधरी के प्रयासों से सोलर लाइटें लगने का कार्य ज़ोरों पर चल रहा है।  कोसेलाव गॉव में लगभग 40-50 लाइटें लग गई है। और माननीय मंत्री महोदय ने बताया कि ज़रूरत पड़ी तो और भी सोलर लाइटें भेजी जायेगी। 



कोसेलाव गॉव के प्रत्येक गली और विशेष देवासियो कि ठाणी गाडोलिया लौहरो के डेरों के पास और कच्ची बस्तीयो में लगाने का काम पूर्ण हो गया है इस मौक़े पर कोसेलाव सरपंच  नारायणसिंह  और उपसरपंच ओमप्रकाश  चौधरी ने माननीय मंत्री जी  से दूरभाष पर बात कर आभार व्यक्त कर धन्यवाद भी प्रेषित किया ।  

     मंत्री महोदय ने गॉवो के विकास में कोई कमी नहीं रखने का आश्वासन भी दिया ।इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष विजय मरूधर भी उपस्थित थे गॉवो में ख़ुशि का माहौल है गॉव कि जनता ने माननीया मंत्री महोदय का खुब खुब आभार व्यक्त किया और आपके द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों कि खुब प्रशंसा कि । माननीय मंत्री महोदय का ध्येय गॉव गरिब और किसान वर्ग को ज़्यादा से ज़्यादा भारत सरकार कि योजनाओं का फ़ायदा दिलाना है।  

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *