K.C. Maloo passes awayवीणा म्यूजिक के चेयरमैन केशरी चंद मालू का निधन, राजस्थानी संगीत जगत में शोक

जयपुर | मंगल मीडिया न्यूज

नहीं रहे राजस्थान रत्न’ से सम्मानित K C Maloo

राजस्थानी संगीत जगत के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार है। वीणा म्यूजिक (veena cassette) के चेयरमैन केशरी चंद मालू (kc maloo) का मंगलवार को हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। उनके निधन से संगीत एवं सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर है।

kc maloo ने राजस्थानी संगीत को देश-विदेश तक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में वीणा म्यूजिक ने अनेक कलाकारों को मंच प्रदान किया और राजस्थानी लोकसंगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

वीणा कैसेट्स के संस्थापक एवं ‘राजस्थान रत्न’ से सम्मानित केसरी चंद मालू के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। परिवार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को अपराह्न 4:30 बजे जयपुर स्थित निवास से पुरानी चुंगी मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

kc maloo
veena cassette

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *