महाराणा प्रताप की झाकी सहित कई सांस्कृतिक रंगारग कार्यक्रम की दी प्रस्तुति ।

प्रकाश प्रजापती

     मूंबई- मिरा भांयदर  महाराणा प्रताप एकता मंच  द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप की 478 जयंती हर्ष उल्लास के साथ ओसत्वाल बगीचा, आर.एन.पी.पार्क, भांयदर, मुंबई  मे धूम धाम से मनायी गई, जिसमे राजस्थानी कलाकारों द्वारा महाराणा प्रताप की आकर्षण  झांकी का प्रदर्शन कर सबका का मन मोहलिया, समारोह में ललित पवार एंड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार राजस्थानी संस्कृति से सरोबार नेहा नित्या आर्टस द्वारा मायड़ थारो वो पूत कटे वो महाराणा प्रताप कटे, धरती धोरा री व महाराणा प्रताप की झाकी सहित कई सांस्कृतिक रंगारग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 

     भव्य  समारोह मे विधायक प्रताप सरनाईक, स्थानीय विधायक  नरेंद्र मेहता,महापौर  डिंपल मेहता,उपमहापौर चन्द्र कांत वैती, पूर्व महापौर गीता जैन, संस्था के सरंक्षक स्टील किंग  राजेन्द्र मित्तल,सरंक्षक  पहाड सिंह दहीया, विजय सिंह भाटी, शिवसेना विधानसभा प्रमुख  अरूण भाई कदम,नगरसेवक, गटनेता  हसमुख गहलोत, नगरसेवक  मदन सिन्ह, गुजरात प्रदेश  महाराणा प्रताप एकता मंच के अध्यक्ष जेठु सिंह भाटी, नगरसेविका कुसुम गुप्ता, स्नेहा पांडे , मीना कांगड़े, नीला सोंस,संस्था की महिला अध्यक्षा नीमा पुरोहित, पूर्व नगरसेविका सुमन कोठारी ,समाजसेविका दीपा मेहता फिल्म निर्माता निर्देशक कैलाश चौधरी विशेष रुप से उपस्थित रहे, 

   इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यो के आग्रह पर श्री महाराणा प्रताप एकता मंच के संस्थापक स्व.दौलत सिन्ह भाटी के पुत्र सुरेन्द्रसिन्ह भाटी को आने वाले 5वर्ष के लिए सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया, श्री महाराणा प्रताप एकता मंच के सभी पदाधिकारियो ने आये हुए सभी मेहमानो का अभिनदन किया,समारोह को सफल बनाने मे अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भाटी,छैल सिंह राठौड,वीराराम देवासी, देवाराम मंडोरा, शंभू सिंह, शैलेश पांड़े , हीरा लाल जैन, महेन्द्र गुजर, हुकुम सिंह ,अनिल उपाध्याय , मानिषा सिंह, माधुरी राय पूरी तरह सक्रिय रहे, मंच संचालन ललित परमार  ,प्रस्ताविक शैलेश पांडे ने किया और  नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र दौलत सिंह भाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया।  
———————
प्रकाश प्रजापती   (पत्रकार)

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *