हैदराबाद | Mangal Media News
हैदराबाद में राजस्थानी व्यापारी नेमाराम चौधरी (Nemaram Choudhary) हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मेडचल के ACP च. शंकर रेड्डी (ACP Shankar Reddy) की प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी भी सामने आई है।
नेमाराम चौधरी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैयद उलमास हुसैनी और पीक पाटू हमद के रूप में बताई गई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से कार्रवाई की।

लेन-देन के विवाद में हत्या का आरोप
पुलिस के मुताबिक, नेमाराम चौधरी (Nemaram Choudhary) को धार्मिक अनुष्ठान के बहाने याचारम के एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया था। आरोप है कि वहां उनकी गला घोंटकर हत्या की गई और शव को झाड़ियों में छोड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका मोबाइल फोन शमीरपेट झील में फेंक दिया गया था।
नकदी और अन्य सामान जब्त
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर 1.80 लाख रुपये नकद, दो स्मार्टफोन और एक ऑटो रिक्शा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए CCTV फुटेज और तकनीकी की मदद ली।

परिवार और समाज को न्याय की उम्मीद
नेमाराम चौधरी (Nemaram Choudhary) की मौत के बाद परिवार और समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की थी। अब दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी है।
पुलिस जांच और अदालत की कार्यवाही के साथ इस मामले से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आने की उम्मीद है।
देखें पूरी न्यूज़ वीडियो में:
यह खबर भी जरूर पड़े :
Hyderabad News: नेमाराम चौधरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज
बेंगलुरु Dasarahalli Kidnap Case: हैदराबाद से 3 गिरफ्तार, जांच में नया मोड़
बेंगलूरु में जुटेंगे देश-विदेश के प्रवासी राजस्थानी, व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर होगा मंथन
मुंबई में हुआ लखारा समाज का भव्य स्नेह सम्मेलन I बड़ी संख्या में जुटे समाजबंधु
