बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटैक से निधन, 

शोक की लहर में  डूबा बॉलीवुड , फैंस को इस पर  नहीं हो रहा यकीन। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ने के कारण दुबई में  निधन हो गया।  

     श्रीदेवी 54 साल की थीं. श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ दुबई में एक पारिवारिक  शादी समारोह में गई थीं. श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड में  शोक की लहर छा.गई.  इस खबर के बाद उनके फैंस को इस पर यकीन नहीं हो रहा है. श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में ही हैं.    श्री देवी का फिल्म जगत में लम्बा सफर रहा है , श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया. उन्हें चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री नवाजा  गया था.

श्रीदेवी के  अचानक अटैक की खबर से फिल्म जगत से लेकर फैंस को भी यकीन नहीं हो पा रहा है।       एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्री देवी का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी बड़ा योगदान रहा है.. 

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *