प्राइवेट जेट से भारत लाया जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

वर्सोवा उनके निवास स्थान से निकलेगी अंतिम यात्रा। 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की देर रात शनिवार को हार्ट अटैक से 54 साल की उम्र में निधन होगया था । उन्होंने दुबई में अपनी आखिरी सांस ली थी । हाल ही में एक तस्वीर सामने आई हैं जिसमें श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेने एम्बुलेंस मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं। खबर मिल रही है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दोपहर के बाद दुबई से मुंबई लाया जाएगा।

उनकी आखिरी झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर लोगों का तांता लगा हुआ है।
   इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में उनके फैंस व् सेलिब्रटी पहुंचने की सम्भावना के मध्य नजर बड़ाई सुरक्षा।   खबरों की मानें तो श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज मुंबई के वीले पार्ले क्रिमेटोरियम में होगा। श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। उनकी आखिरी ख्वाहिश के मुताबिक, विदाई में इस्तेमाल होने वाली हर चीज सफेद रंग की होगी। दरअसल, मुंबई में श्रीदेवी की आखिरी विदाई के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरी आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। घर के पर्दे सफेद रंग के कर दिए गए हैं। फूल भी सफेद मंगाए गए हैं।
श्रीदेवी दुबई में  एक्टर मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने  गई हुई थी। वही पर हार्ट अटैक से उनका निधन होगया था।  उस  वक्त श्रीदेवी के साथ उनके पति बॉनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। 

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *