ओडिशा, पंजाब, राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

देश व् दुनिया में कोरोना का कहर जारी है।  लगातार बढ़ रहे इस खतरे को देखते हुए  कोरोना को हराने  का एक मात्र उपाय सोशल डिस्टेंस लॉकडाउन को अब आगे बढ़ाया जा रहा है।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडिशा, पंजाब, राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक  लॉकडाउन को बढ़ा गया है। 
आज कोरोना वायरस के खिलाफ रणनीति बनाने और लॉकडाउन पर विचार करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस से लड़ने के लिए राज्य की तैयारी और लॉकडाउन पर चर्चा की। इस बैठक के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र में लॉकडाउन जारी रहेगा। राज्य इस कठिन समय में भी देश को रास्ता दिखाएगा। बता दें कि इससे पहले ओडिशा, पंजाब, राजस्थान में भी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
    प्रधानमंत्री के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई । ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि केंद्र सरकार कुछ छूट के साथ देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ा सकती है। 
#stay_home #Lockdown

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *