धर्मगुरु दीवान साहब का हुआ भव्य बधावा
मारवाड़ री पावन, पुण्य और धन्य धरा पर स्थित, जिला मुख्यालय ब्यावर की जैतारण तहसील के गांव गरनिया (Garniya Village) में, श्री आई जी सिरवी सेवा संस्था द्वारा नवनिर्मित श्री आई माताजी मंदिर (aaimata mandir) – बडेर – का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

माताजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दिखाई एकता
इस पावन अवसर पर नवनिर्मित मंदिर में श्री आई माताजी की (aaimata temple) प्रतिमा स्थापना, अखंड ज्योति स्थापना, पाठ और मंदिर पर कलश स्थापना जैसे कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। 21 मई से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में देशभर से हजारों प्रवासी परिवारों सहित शामिल हुए। पूरे पांच दिन तक गांव में मेला जैसा उत्सव माहौल बना रहा।

हाथी पर किया गया माधवसिंह जी दिवान साहब का बधावा
आयोजन की शोभा उस समय और बढ़ गई, जब गांव गरनिया के कोटवाल जमादारी और समस्त पंचों की सहमति से, धर्मगुरु माधवसिंह जी दीवान साहब (madhav singh diwan) एवं उनके पोते देवेंद्र सिंह जी को हाथी पर बैठाकर भव्य बधावा किया गया जिसका नजारा जिसने देखा मनमोहित हो गया,

पाली और राजसमंद के सांसद पहुँचे गरनिया
आयोजन में कई भजन गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी तो वही महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए गैर नृत्य किया, गाजे-बाजे और तिलक ज्योत माला के साथ पलक पावड़े बिछाकर अतिथियों का भव्य स्वागत किया। तो वही हजारों श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित मंदिर में पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त किए। आयोजन में पाली सांसद पी. पी. चौधरी, राजसमंद सांसद महिमा कुमारी और स्थानीय विधायक अविनाश गेहलोत सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
#sirvi_samaj_garniya #sirvi_samaj_news #latest_seervi samaj news, sirvi samaj garniya news, mangal media news
देखिये वीडियो न्यूज़
