मेवाड़ा प्रजापत समाज सेवा संस्थान कैलाशपुरी उदयपुर के महिला संगठन ने किया आयोजन 

मेवाड़ा प्रजापत समाज सेवा संस्थान कैलाशपुरी उदयपुर के महिला संगठन द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रजापति नगर, सुंदरवास में भव्य डांडिया रास का आयोजन किया गया।
          युवा संगठन के अध्यक्ष कमलेश प्रजापत ने बताया कि प्रजापति नगर सुंदरवास में मेवाड़ा प्रजापत समाज महिला संगठन कैलाशपुरी द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर 7:30 बजे से भव्य डांडिया रास का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला संगठन अध्यक्षा रूपा बाई प्रजापत ने की। 

         सर्वप्रथम माताजी के प्रतीक स्वरूप गरबे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर बालक-बालिकाओं के द्वारा हर्षोल्लासमय वातावरण में डांडिया रास प्रारंभ किया गया। उसके पश्चात क्रमशः महिलाओं तथा पुरुषों द्वारा माताजी के सम्मुख डांडिया नृत्य किया गया। 
            डांडिया रास के पश्चात सर्वश्रेष्ठ नृत्य तथा वेशभूषा के पुरस्कार दिए गए। बालक-बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ नृत्य का प्रथम पुरस्कार कोमल पुत्री किशोर प्रजापत व द्वितीय पुरुस्कार दीक्षिता पुत्री मीठालाल प्रजापत को, सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा का प्रथम पुरस्कार भव्यांश पुत्र कमलेश प्रजापत व द्वितीय पुरस्कार भव्या पुत्री कैलाश प्रजापत को दिया गया। 

           महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ नृत्य का प्रथम पुरस्कार जानकी पुत्री उदयलाल सुंदरवास, द्वितीय पुरस्कार अनीता पत्नी कमलेश सुंदरवास व तृतीय पुरस्कार छाया पुत्री नरेश सुंदरवास को दिया गया। महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा का प्रथम पुरस्कार हेमा पत्नी संजय प्रजापति नगर व द्वितीय पुरस्कार उषा पत्नी पिंटू खेमपुरा को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ कपल नृत्य का प्रथम पुरस्कार पति-पत्नी उषा व पिंटू प्रजापत को तथा सर्वश्रेष्ठ समूह नृत्य का पुरस्कार मीना व टीना प्रजापत के समूह को दिया गया। 
         कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर के प्रज्ञा प्रवाह विभाग संयोजक बालू दान बारहठ व मेवाडा प्रजापत समाज सेवा संस्थान कैलाशपुरी के अध्यक्ष रोशनलाल लाल कुम्हार थे। नृत्य व वेशभूषा प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय मेस्ट्रो एकेडमी के प्रमुख सत्यम शर्मा ने किया। 
            कार्यक्रम का संचालन संस्थान सचिव विष्णु प्रजापत ने किया तथा सभी को धन्यवाद गोविंद प्रजापत ने दिया।
इस अवसर पर संस्थान महिला सचिव रेखा कुमार, महिला उपाध्यक्ष प्रेम देवी, बदाम देवी, भगवती देवी, रेखा देवी, कोषाध्यक्ष जगदीश लोयरा, सुंदरलाल, बाबूलाल, उदयलाल, चुन्नीलाल, रमेश, शंकरलाल, जगदीश सुन्दरवास, गोवर्धन लाल, युवा अध्यक्ष कमलेश, युवा महामंत्री पिन्टु प्रजापत सहित कई समाजबन्धु व महिलाएँ उपस्थित थी। रिपोर्ट प्रकाश प्रजापति 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *