राज्य में बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ बीजीपी ने खोला मोर्चा 


     जालोर / राजस्थान (RAJASTHAN) में बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ बीजीपी (BJP) ने आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधायक श्री छगन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व मोर्चा खोलते हुए  आहोर (AAHOR)  उपखंड अधिकारी को प्रदेश में महिला, दलित एवं आदिवासियों के प्रति हो रहे अत्याचार के विरोध ज्ञापन दिया । 

     बीजेपी (BJP) का कहना की  जब से प्रदेश में कांग्रेस (CONGRESS) की सरकार आई है कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन विकराल रूप ले रही है और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं पर सरकार और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास खत्म हो रहा है। 

     प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के पश्चात वर्तमान समय तक राजस्थान में  कुल आपराधिक मुकदमे 4 लाख 35 हजार के लगभग दर्ज हो चुके हैं 

   इसी प्रकार 20 माह में दलितों के प्रति 11 हजार के लगभग मुकदमे हत्या ,बच्चियों एवं महिलाओं के प्रति बलात्कार, छेड़छाड़ ,यौन शोषण आदि के दर्ज हो चुके हैं। सरकार बिल्कुल संवेदनहीन हो चुकी है और ऐसी सरकार को शासन में रहने का अधिकार नहीं है। 

बीजेपी ने राज्य सरकार से अपराधियों पर जल्द से जल्द लगाम लगाने की गुहार लगाते हुए  ज्ञापन दिया। 

   ज्ञापन देते समय जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग,  पूर्व जिला उपाध्यक्ष  शशिकंवर भेसवाडा,  मंडल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत , मांगीलाल राव, स्वरूप सिंह महामंत्री बंशीलाल सुथार, धीरेंद्र सिंह सामुजा , राम सिंह, गोवर्धन सिंह उपाध्यक्ष उगमसिंह राजपुरोहित, धन सिंह, जेठू सिंह मांगलिया, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, युवा मोर्चा जिला मंत्री बिशन सिंह सोलंकी, पूर्व महामंत्री सवाई सिंह साकरना ,भंवर पुरी गोस्वामी, पूर्व महामंत्री शांतिलाल सुथार, देवेंद्र सुथार,हरिश कुमावत अगवरी शिवलाल पादरली, मंडल प्रवक्ता महेंद्र सिंह बालोत, युवा मोर्चा महामंत्री भरत प्रजापत ,गजेंद्र सिंह मांगलिया, ईश्वर सिंह , गोपाल चौधरी सोहन सुथार, सुरेश सिंह राजपुरोहित, आशीदेवी, जेठीदेवी, शांतिदेवी, सीता देवी,चंपा देवी, भोपाल सिंह कांबा, जोराराम ,पेकाराम देवासी, संजय प्रजापत सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#chhagan_singh_rajpurohit

#विधायक_आहोर

रिपोर्ट – हरीश कुमावत (अगवरी) 

#mangal_media

#mangal_media_news


By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *