Toll पर नहीं लगेगी कतार, राजस्थान में शुरू हुआ नया सिस्टम
Rajasthan: टोल नाकों पर लम्बी लम्बी कतारे, घंटों जाम और टोल कर्मियों की मनमानी अब ख़त्म होने वाली है, अब टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में खड़े रहने और बैरियर खुलने का इंतजार करने की जरूरत धीरे-धीरे खत्म होने वाली है।
राजस्थान में सड़क यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Rajasthan Barrier Free Toll Plaza राज्य में पहली बार जयपुर-दिल्ली मार्ग पर स्थित दौलतपुरा टोल प्लाजा पर नया Barrier-Free Toll Collection System शुरू किया गया है। इस तकनीक के लागू होने के बाद वाहन बिना रुके सीधे टोल प्लाजा से गुजर सकेंगे और टोल शुल्क अपने आप कट जाएगा।
यह व्यवस्था राजस्थान में टोल वसूली के तरीके में बड़ा बदलाव मानी जा रही है। आने वाले समय में इससे यात्रियों का समय बचेगा, ट्रैफिक जाम कम होगा और हाईवे पर सफर पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक बन सकेगा।
क्या है नया Barrier-Free Toll System?
अब तक टोल प्लाजा पर वाहन को बैरियर के सामने रुकना पड़ता था। फास्टैग स्कैन होने के बाद बैरियर खुलता था और वाहन आगे बढ़ता था।
नई व्यवस्था (Barrier Free Toll Plaza) में बैरियर की जरूरत लगभग समाप्त हो जाएगी। टोल प्लाजा पर लगाए गए अत्याधुनिक (AI Camera) कैमरे और सेंसर वाहन की नंबर प्लेट और फास्टैग (Fastag) को स्वतः पहचान लेंगे। इसके बाद टोल शुल्क सीधे वाहन के फास्टैग खाते से कट जाएगा।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान वाहन को रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। यानि वाहन को बिना ब्रेक, बिना झंझट के सीधा आगे बढ़ेगा।

100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी काम करेगा सिस्टम
नई तकनीक की सबसे बड़ी खासियत इसकी Advance तेज पहचान क्षमता है।
अब (Barrier Free Toll Plaza )टोल प्लाजा पर गाड़ियों को रुकने या गाड़ी की स्पीड कम करने की जरूरत नहीं होगी। Barrier Free Toll Plaz टोल प्लाजा पर लगाए गए Automatic Number Plate Recognition (ANPR) System और हाई-स्पीड AI स्कैनर Camera चलते हुए वाहनों की नंबर प्लेट पढ़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह सिस्टम लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गुजरने वाले वाहनों की भी पहचान कर सकता है।
इससे हाईवे पर यात्रा करने वालों को अधिक सुगम और निर्बाध अनुभव मिलेगा।
फास्टैग नहीं है तो क्या होगा?
नई व्यवस्था (Barrier Free Toll Plaza) में फास्टैग का महत्व और बढ़ गया है।
यदि किसी वाहन पर फास्टैग नहीं लगा है या फास्टैग (Fastag) खाते में पर्याप्त बैलेंस उपलब्ध नहीं है, तब भी Automatic Number Plate Recognition (ANPR) System से वाहन की नंबर प्लेट रिकॉर्ड कर ली जाएगी। इसके आधार पर संबंधित वाहन मालिक को ऑनलाइन SMS द्वारा सूचना भेजी जाएगी। उनको उनके वाहन टोल नाके से गुजरे की तारिक समय और टोल की लागत की जानकारी भेजी जाएगी।
वाहन मालिक को निर्धारित समय सीमा के भीतर टोल राशि जमा करनी होगी।
72 घंटे में भुगतान नहीं किया तो बढ़ सकती है परेशानी
बैरियर फ्री टोल प्लाजा से बिना टोल दिए यानि जिस वाहन फास्टैग नहीं लगा है या फास्टैग लगा है लेकिन उसके खाते में पर्याप्त बैलेंस उपलब्ध नहीं है, ऐसे वाहनों को टोल राशि का भुगतान समय पर नहीं करने वाले वाहन मालिकों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चालक को सूचना मिलने के बाद 72 घंटे के भीतर टोल शुल्क जमा करना होगा या फास्टैग रिचार्ज करवाना होगा। निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर संबंधित वाहन की जानकारी सिस्टम में दर्ज की जा सकती है, जिससे भविष्य में विभिन्न वाहन सेवाओं पर प्रभाव पड़ सकता है।
ऐसा नहीं करने पर उस गाड़ी की डिटेल वाहन एप पर अपलोड कर दी जाएगी। यानि
भविष्य में उस गाड़ी का फास्टैग कभी नहीं बन सकेगा। इतना ही नहीं उस वाहन का
इंश्योरेंस भी रिन्यू नहीं होगा और PUC यानि पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी इश्यू नहीं पायेगा। आप यह मानके के चले उस वाहन से जुड़ी सभी एक्टिविटी को रोक दिया जाएगा।

यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?
नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को कई लाभ मिल सकते हैं।
✅ टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी
✅ ट्रैफिक जाम में कमी आएगी
✅ ईंधन की बचत होगी
✅ यात्रा का समय कम लगेगा
✅ हाईवे पर सफर अधिक आरामदायक बनेगा
✅ डिजिटल और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा
🚗 राजस्थान में शुरू हुआ पहला Barrier-Free Toll Plaza
Rajasthan के जयपुर-दिल्ली ओल्ड हाईवे पर दौलतपुरा टोल प्लाजा पर बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम की शुरुआत हुई, यह व्यवस्था राजस्थान में स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो आने वाले समय में राज्य के अन्य प्रमुख टोल प्लाजा पर भी इसी तरह की तकनीक लागू की जा सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में देशभर के टोल प्लाजा पूरी तरह डिजिटल और बैरियर-फ्री मॉडल पर संचालित हो सकते हैं, जिससे समय और ईंधन बचत हो सकती है
Quick Highlights
🚗 राजस्थान का पहला Barrier-Free Toll Plaza शुरू
🚗 जयपुर-दिल्ली मार्ग पर लागू हुई नई व्यवस्था
🚗 बिना रुके कटेगा टोल टैक्स
🚗 100 KM/H की स्पीड पर भी वाहन की पहचान
🚗 फास्टैग नहीं होने पर भी बनेगा ऑनलाइन रिकॉर्ड
🚗 यात्रियों का समय और ईंधन दोनों बचेंगे
यह भी पढ़ें:
सोजत रोड रेलवे स्टेशन को मिलेगी नई पहचान, 90% काम पूरा, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Pali Police: का बड़ा खुलासा: जिले में चोरी करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, कई मामलों की गुत्थी सुलझी
Rajasthan Famous Fruit | क्या अपने कभी राजस्थानी मेवा पीलू खाया है | RajasthanI Pilu | Peelu Tree
Rajasthan में अचानक बदला मौसम 🌧️ 44°C के बाद बारिश और ओले, तापमान में 7°C गिरावट | Weather News 2026
