राजस्थान में UCC की तैयारी शुरूराजस्थान में लागू होगा UCC?

Rajasthan UCC News: समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, समिति का गठन

जयपुर। राजस्थान में आने वाले समय में कई सामाजिक और पारिवारिक नियमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। राज्य सरकार ने Uniform Civil Code (UCC) यानी समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। यह समिति प्रदेश में UCC लागू करने के लिए सुझाव देगी और कानून का प्रारूप तैयार करेगी।

Rajasthan सरकार का कहना है कि (UCC) इस व्यवस्था का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, संपत्ति और पारिवारिक मामलों में Uniform Civil Code समान नियम लागू करना है। हालांकि अंतिम निर्णय समिति की रिपोर्ट और विधानसभा में विधेयक पारित होने के बाद ही लिया जाएगा।

आखिर क्या है UCC?

अब आपके मन में यह विचार आना लाजमी है की आखिर यह यूसीसी है क्या?, तो आपको बतादे की Uniform Civil Code (UCC) का अर्थ है कि सभी नागरिकों के लिए कुछ व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों में एक समान कानून होना। यानी धर्म जाति से परे बिना भेदभाव के सभी के लिए एक सामान कानून बनाना ताकि हर नागरिकों के लिए एक सामान कानून का सहारा मिल सके।

वर्तमान में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और संपत्ति जैसे विषयों पर विभिन्न धर्मों के अलग-अलग व्यक्तिगत कानून लागू होते हैं। UCC (Uniform Civil Code (UCC) लागू होने के बाद इन मामलों में एक समान नियम लागू किए जा सकते हैं।

Rajasthan UCC (Uniform Civil Code) News
UCC लागू होने पर विवाह, संपत्ति और पारिवारिक अधिकारों से जुड़े नियमों में बदलाव संभव

आम लोगों पर इसका क्या असर होगा ?

मान लीजिये यदि भविष्य में Rajasthan UCC कानून के रूप में लागू होता है, तो कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

👨‍👩‍👧 विवाह और तलाक के नियम

राज्य में विवाह और तलाक से जुड़े नियम सभी नागरिकों के लिए समान हो सकते हैं। विवाह और तलाक का पंजीकरण (Registration) अनिवार्य किया जा सकता है।

👧👦 बेटा और बेटी को समान अधिकार

पैतृक संपत्ति के मामलों में बेटा और बेटी दोनों को समान अधिकार मिलने की व्यवस्था को और स्पष्ट रूप से लागू किया जा सकता है।

💍 एक से अधिक विवाह पर रोक

Rajasthan UCC कानून लागू होने के बाद एक से अधिक विवाह करने की अनुमति नहीं हो सकती और सभी नागरिकों के लिए समान नियम लागू किए जा सकते हैं।

📝 Live-in Relationship Registration

यदि कोई व्यक्ति Live-in Relationship में रह रहा है, तो ऐसे संबंधों का पंजीकरण अनिवार्य करने जैसे प्रावधानों पर भी विचार किया जा सकता है।

विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के बाद आगे कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

क्या सभी लोगों पर लागू होगा कानून?

Rajasthan UCC पर राज्य सरकार सरकारी स्तर पर अभी केवल तैयारी और अध्ययन का चरण चल रहा है। आने वाले समय में सरकार द्वारा गठित समिति विभिन्न राज्यों में लागू व्यवस्थाओं और संवैधानिक प्रावधानों का अध्ययन करेगी । समिति राज्य के सामाजिक, कानूनी और संवैधानिक पहलुओं का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इसके आधार पर आगे कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

संभावना जताई जा रही है कि कुछ स्थानीय जनजातीय समुदायों को उनके पारंपरिक अधिकारों और संवैधानिक संरक्षण के आधार पर विशेष प्रावधान दिए जा सकते हैं। हालांकि अंतिम स्थिति समिति की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

Rajasthan UCC सरकार का क्या कहना है?

Rajastha Sarkar का मानना है कि अलग-अलग कानूनों के कारण कई बार अधिकारों और प्रक्रियाओं में अंतर दिखाई देता है। समान नागरिक संहिता लागू होने से नागरिकों के लिए एक समान कानूनी व्यवस्था विकसित की जा सकती है।

सरकारी पक्ष का कहना है कि महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने और कानूनों में एकरूपता लाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राजस्थान सरकार ने UCC पर अध्ययन और सुझावों के लिए समिति का गठन किया।

लोगों के मन में उठ रहे प्रमुख सवाल

❓ क्या UCC अभी लागू हो गया है?

Ans: नहीं। अभी केवल समिति का गठन किया गया है।

❓ क्या अभी मौजूदा कानून बदल गए हैं?

Ans: नहीं। वर्तमान में सभी पुराने नियम यथावत लागू हैं।

❓ आगे क्या होगा?

समिति अपनी रिपोर्ट राजस्थान सरकार को देगी, उसके बाद Rajasthan रकार विधेयक तैयार कर सकती है। विधानसभा से पारित होने के बाद ही यह कानून का रूप ले सकेगा।

Quick Highlights

✅ राजस्थान में UCC लागू करने की तैयारी शुरू

✅ विशेषज्ञ समिति का गठन

✅ विवाह और तलाक के नियमों में एकरूपता पर विचार

✅ बेटा-बेटी को समान अधिकारों पर जोर

✅ Live-in Relationship Registration पर भी चर्चा संभव

✅ अंतिम फैसला समिति की रिपोर्ट के बाद

निष्कर्ष

राजस्थान में UCC यानि Uniform Civil Code (UCC) को लेकर शुरू हुई यह प्रक्रिया आने वाले समय में सामाजिक और कानूनी व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बदलावों का आधार बन सकती है। फिलहाल यह विषय अध्ययन और सुझावों के चरण में है, लेकिन इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में शुरू हो चुकी है। आने वाले महीनों में समिति की रिपोर्ट के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।

राजस्थान से जुड़ी यह खबर भी जरूर पड़े :

📍 राजस्थान से जुड़ी ये खास खबरें भी पढ़ें

राजस्थान की राजनीति, विकास, समाज, पर्यटन और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए विशेष लेखों पर भी नजर डालें:

📢 राजस्थान की हर बड़ी और महत्वपूर्ण खबर के लिए जुड़े रहें — Mangal Media News के साथ।


राजस्थान से जुड़ी हर खबर देखे वीडियो न्यूज़ में :

https://www.youtube.com/@mangalmedianews

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *