sonam wangchukसोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल

📰 WORLD PRESS BREAKING NEWS

27 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, केंद्र से बातचीत के बाद लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली | वर्ल्ड प्रेस

करीब 27 दिनों तक चली भूख हड़ताल के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (sonam wangchuk) ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद उन्होंने मेदांता अस्पताल में जूस पीकर अनशन तोड़ा।

उधर, NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी क्रम में आंदोलन से जुड़े संगठनों ने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है।

इस बीच केंद्र सरकार ने पेपर लीक जैसे मामलों की सुनवाई तेज करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का आश्वासन दिया है।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक पुराना राजनीतिक संदर्भ भी चर्चा में है। मौजूदा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छात्र जीवन में ओडिशा में पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन का नेतृत्व कर चुके हैं और उस दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल भी हुए थे।

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike
सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *