Pali News | Railway News | Mangal Media
Varanasi-Ahmedabad New Train Approved Via Falna & Marwar Junction | Pali News
राजस्थान के पाली, फालना, मारवाड़ जंक्शन और आसपास के हजारों रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी (Varanasi) से साबरमती (Ahmedabad) के बीच नई रेल सेवा (Varanasi Sabarmati Train) के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। Varanasi Ahmedabad New Train प्रस्तावित ट्रेन का संचालन फालना एवं मारवाड़ जंक्शन के रास्ते किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे मारवाड़ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को और नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एवं सार्वजनिक रूप से साझा किए गए पत्राचार के अनुसार, यह Varanasi Ahmedabad New Train रेल सेवा यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत की गई है। ट्रेन के शुरू होने के बाद राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकता है।
मारवाड़ क्षेत्र को मिलेगा बड़ा फायदा
पाली, फालना, मारवाड़ जंक्शन, रानी, सोजत रोड, जवाई बांध और सिरोही क्षेत्र के बड़ी संख्या में यात्री शिक्षा, व्यवसाय, रोजगार, धार्मिक यात्रा और पारिवारिक कारणों से अहमदाबाद तथा वाराणसी की यात्रा करते हैं। वर्तमान में कई यात्रियों को ट्रेन बदलकर सफर करना पड़ता है। Varanasi Ahmedabad New Train नई रेल सेवा शुरू होने पर यात्रा अधिक सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली साबित हो सकती है।
विशेष रूप से काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं तथा अहमदाबाद, साबरमती और गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलने की संभावना है।
रेलवे विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में नई रेल सेवाओं, स्टेशन विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (ashwini vaishnaw) के कार्यकाल में भारतीय रेलवे ने देशभर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति दी है। कई शहरों के बीच नई एवं सीधी रेल सेवाओं की शुरुआत, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के विस्तार तथा प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास के माध्यम से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
रेलवे नेटवर्क को मजबूत बनाने के साथ-साथ यात्री सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। इसी क्रम में Varanasi Ahmedabad New Train वाराणसी–साबरमती रेल सेवा की स्वीकृति को पश्चिम भारत और उत्तर भारत के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अभी जारी होना बाकी है पूरा शेड्यूल
हालांकि Varanasi Sabarmati नई ट्रेन के संचालन को स्वीकृति मिलने की जानकारी सामने आई है, लेकिन अभी तक रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर, संचालन तिथि, किराया, समय-सारिणी (Time Table) तथा सप्ताह में कितने दिन संचालन होगा, इसकी विस्तृत आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की गई है।
रेलवे विभाग द्वारा संचालन कार्यक्रम जारी होने के बाद यात्रियों को Varanasi Ahmedabad New Train के रूट, स्टॉपेज और समय की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

सांसद पी. पी. चौधरी ने साझा की जानकारी
Varanasi Ahmedabad New Train के संबंध में जानकारी पाली लोकसभा क्षेत्र के सांसद पी. पी. चौधरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संबंधित पत्र साझा करते हुए पाली क्षेत्र के यात्रियों के लिए इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए केंद्रीय रेलमंत्री रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

यात्रियों की लंबे समय से थी मांग
मारवाड़ क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और रेल यात्रियों द्वारा लंबे समय से वाराणसी तथा अहमदाबाद के बीच बेहतर रेल संपर्क की मांग की जाती रही है। ऐसे में Varanasi Sabarmati नई रेल सेवा की स्वीकृति की खबर सामने आने के बाद यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है।

Mangal Media News इस विषय से जुड़ी हर आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही ट्रेन नंबर, समय-सारिणी या उद्घाटन तिथि की घोषणा होगी, आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।
🚆 Indian Railways से जुडी से यह खबर भी जरूर पढ़े :
🔹 गर्मी में Railway का बड़ा तोहफा: 2 स्पेशल ट्रेन शुरू, अब वेटिंग से मिलेगी राहत
👉 https://mangalsmedia.com/summer-special-train-2026/
🔹 राजस्थान के 10 रेलवे स्टेशन जो अगले 5 साल में बदल देंगे प्रदेश की तस्वीर
👉 https://mangalsmedia.com/rajasthan-railway-development-news/
🔹 सोजत रोड रेलवे स्टेशन को मिलेगी नई पहचान, 90% काम पूरा
👉 https://mangalsmedia.com/sojat-railway-station-news-2026/
🔹 Hyderabad–Jaipur Train News 2026: यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट
👉 https://mangalsmedia.com/hyderabad-jaipur-train-news/
🔹 Jodhpur Mysuru Special Train: रूट, टाइमिंग और पूरी जानकारी
👉 https://mangalsmedia.com/jodhpur-mysuru-special-train-2026/
