बेंगलुरु में सजा सीरवी फेस्ट 2026, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल
📍 Bengaluru | मंगल मीडिया
सीरवी समाज स्पोर्ट्स क्लब बेंगलुरु (रजि.) के तत्वावधान में सीरवी फेस्ट 2026 का भव्य आयोजन रविवार को नागरभावी स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर ऑडिटोरियम (Bengaluru) में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
Bengaluru Cultural Program कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद चित्रकला, डांस, फैशन प्रतियोगिता तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया।
संस्था के अध्यक्ष सुरेश सैणचा ने बताया कि (Sirvi Sports Club )आयोजन का उद्देश्य समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा, कला और संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

सीरवी फेस्ट 2026: बेंगलुरु में बच्चों की प्रतिभा ने मोहा सभी का मन
कार्यक्रम को सफल बनाने में वनिता, लक्ष्मी बाई , सुनेथा, संगीता, मंजू , निर्मला, लता, पिंकी , रेखा, ममता का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेल्वे अधिकारी धर्मेन्द्र सीरवी, सीरवी महासभा कर्नाटक के अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, महासचिव अमरचन्द सानपुरा, सेवानिवृत वन विभाग अधिकारी उमाराम सानपुरा उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुरेश सेंणचा, उपाध्यक्ष अब्बाराम सानपुरा, सचिव ढगलाराम लचेटा,
सह सचिव: कैलाश भायल, कोषाध्यक्ष दुर्गाराम बर्फा, कमेटी सदस्य नेमीचंद सेंणचा, तेजराज परेरिया, हंसराज सेंणचा, चेनाराम चोयल, तरुण काग, गोपाल गेहलोत एवं IT सेल प्रभारी गौतम मुलेवा। मीडिया प्रभारी मादुराम सानपुरा उपस्थित रहे। मंच का संचालन हर्षिता परिहारिया, कविता सीरवी ने किया। आईटी मैनेजमेंट टीम के गौतम मुलेवा, राजेश राठौड़ एवं आर.के. रमेश तथा सोशल मीडिया टीम की वनिता तरुण काग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

📦 Quick Info
📍 स्थान: बेंगलुरु, कर्नाटक
🏛️ आयोजन: सीरवी फेस्ट 2026
👥 आयोजक: सीरवी समाज स्पोर्ट्स क्लब बेंगलुरु
🎭 मुख्य आकर्षण: डांस, चित्रकला, फैशन एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
❓FAQ
प्रश्न: सीरवी फेस्ट 2026 कहाँ आयोजित हुआ?
उत्तर: बेंगलुरु के डॉ. बी.आर. अंबेडकर ऑडिटोरियम में।
प्रश्न: कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर: समाज की प्रतिभाओं को मंच देना और बच्चों व युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना।
🔗 सीरवी समाज से जुडी यह खबर भी जरूर पढ़े….
🙏 🔗 सीरवी समाज से जुडी यह खबर भी जरूर पढ़े….
https://mangalsmedia.com/sirvi-communitys-mega-outrage-rally-in-pali-rajasthan/
📅 Seervi Business Expo 2026: तुमकुर में 13 हजार से अधिक लोगों ने देखा समाज का पहला भव्य बिजनेस एक्सपो
https://mangalsmedia.com/seervi-business-expo-2026-tumkur/
