बेंगलुरु दसरहल्ली किडनैप केस में राजस्थान कनेक्शन और कार हादसाBengaluru Dasarahalli Kidnap Case

हैदराबाद से गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे कई राज

बेंगलुरु/राजस्थान। दसरहल्ली में राजस्थान की नवविवाहिता को कथित तौर पर जबरन ले जाने और उसके बाद हुए सड़क हादसे के मामले में अब पुलिस की जांच आगे बढ़ गई है। ताजा जांच में सामने आए (Dasarahalli Kidnap Case) युवती के रिश्तेदारों समेत तीन लोगों को हैदराबाद से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले की जांच में यह पहलू सामने आया कि युवती को बेंगलुरु से हैदराबाद ले जाने और वहां उसकी दूसरी शादी कराने की कथित योजना बनाई गई थी। इसी कड़ी में हैदराबाद में रहने वाले उनके रिश्तेदार की भूमिका भी जांच के दायरे में आई है।

पुलिस ने इसके पहले राजस्थान के राकेश, करण और अयान को गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ने पर युवती के रिश्तेदारों अणदाराम, कन्नैयालाल और पाणीदेवी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया । इस तरह इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या छह हो गई है।

राजस्थान कनेक्शन में 6 गिरफ्तार, कार चालक फरार

वहीं, कार चालक सद्दाम अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और यह भी जांच रही है कि युवती को बेंगलुरु से ले जाने की पूरी योजना में किस-किस की भूमिका और हो सकती है।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पुलिस जांच पर अब नजर है।

मामले की मुख्य बातें

  • राजस्थान की 21 वर्षीय युवती की बेंगलुरु में कथित तौर पर जबरन ले जाने की कोशिश।
  • लव मैरिज के बाद परिवार की नाराजगी सामने आई।
  • भागने के दौरान कार की कई वाहनों से टक्कर।
  • हादसे में 6 लोग घायल।
  • अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी की रिपोर्ट।
  • कथित चालक सद्दाम अभी फरार।

महत्वपूर्ण: गिरफ्तारियों और आरोपों से जुड़े विवरण पुलिस जांच व मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं; मामले की जांच जारी है।

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *