राजस्थान से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए शादी सीजन में बड़ी राहत
गर्मी की छुट्टियों और शादियों के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
Jodhpur Mysuru Special Train 2026 कल से शुरू होने जा रही है, जिससे राजस्थान से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जोधपुर-मैसूर-जोधपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन ( Jodhpur Mysuru Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन सीमित अवधि के लिए संचालित होगी और दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक विकल्प साबित होगी।
जोधपुर-मैसूर स्पेशल ट्रेन: क्या है खास

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए जोधपुर और मैसूर (Train No. 06273) के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए संचालित होगी, लेकिन हजारों यात्रियों को राहत देने वाली है।

खास बात यह है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब शादियों का सीजन अपने चरम पर है… बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी, जो देश के अलग-अलग राज्यों में रहते हैं, इस समय अपने घर लौटते हैं… लेकिन हर साल उन्हें भारी भीड़ और टिकटों की मारामारी का सामना करना पड़ता है…
ऐसे में Jodhpur Mysuru Special Train 2026 उनके लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।
🚆 ट्रेन शेड्यूल और टाइमिंग
📌 मैसूर से जोधपुर (Train No. 06273)
- अवधि: 13 अप्रैल से 27 अप्रैल
- दिन: हर सोमवार
- प्रस्थान: रात 8:15 बजे (मैसूर)
- आगमन: बुधवार शाम 5:00 बजे (जोधपुर)
- कुल ट्रिप: 3
🚆 वापसी में यह ट्रैन
📌 जोधपुर से मैसूर (Train No. 06274)
- अवधि: 16 अप्रैल से 30 अप्रैल
- दिन: हर गुरुवार
- प्रस्थान: रात 10:45 बजे (जोधपुर)
- आगमन: शनिवार शाम 6:00 बजे (मैसूर)
- कुल ट्रिप: 3
🚉 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
यह ट्रेन राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।
लूनी जंक्शन, पाली, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबू रोड, पालनपुर जंक्शन, महेसाणा जंक्शन, साबरमती, वडोदरा, सूरत, वापी, वसई रोड,कल्याण,लोनावला,पुणे,सतारा,कराड,सांगली,मिरज,घाटप्रभा,बेलगावी,धारवाड़,एसएसएस हुबली,हावेरी,दावणगेरे,कदूर, अरसीकेरे,तुमकुरु,यशवंतपुर, केएसआर बेंगलुरु सिटी,केन्गेरी तथा मांड्या स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
👉 प्रमुख स्टेशन:
पाली, मारवाड़ जंक्शन, आबू रोड, पालनपुर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, पुणे, मिरज, बेलगावी, धारवाड़, हुबली, बेंगलुरु और मांड्या
🚆 कोच डिटेल
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं:
- 1 फर्स्ट एसी
- 4 थर्ड एसी
- 9 स्लीपर
- 6 जनरल
- 2 गार्ड एसएलआर
👉 यानी हर वर्ग के यात्रियों के लिए सुविधा उपलब्ध
Jodhpur Mysuru Special Train 2026 का संचालन यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
इससे न केवल भीड़ कम होगी, बल्कि यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
📢 यात्री कृपया ध्यान देवे
👉 अगर आप इस रूट पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्द से जल्द अपना रिजर्वेशन करवा लें।
👉 यात्रा से पहले IRCTC या Indian Railways की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी जरूर चेक करें।
#SpecialTrain IndianRailways #TrainUpdate
📢 रेलवे से जुड़ी यह खबर भी पड़े: गर्मी में Railway का बड़ा तोहफा: 2 स्पेशल ट्रेन शुरू, अब वेटिंग से मिलेगी राहत
📢 रेलवे से जुड़ी यह खबर भी पड़े: पाली से दिल्ली Direct Train को मिली मंजूरी: 7 Days Service Plan | Jalore-Pali को बड़ा फायदा
📢 रेलवे से जुड़ी यह खबर भी पड़े: 20495 Pune – Jodhpur New Train I Route and Schedule