Pali Police Karadi Case

📍 पाली में बड़ा खुलासा | Pali Police Big Success

राजस्थान के पाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है।
Pali Police ने कराड़ी केस में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पुलिस की तेज जांच और तकनीकी कार्रवाई ने कुछ ही दिनों में केस को सुलझा दिया, जिसे एक बड़ी Police Success Story माना जा रहा है।

पाली पुलिस द्वारा कराड़ी केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी का दृश्य

कैसे सुलझा केस | Investigation Details

पुलिस के अनुसार, इस केस को सुलझाने के लिए
👉 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए
👉 तकनीकी इनपुट और लोकेशन ट्रैकिंग का सहारा लिया गया

इन सभी प्रयासों के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

पाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है…कराडी गांव निवासी प्यारीदेवी हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कुछ ही दिनों में बड़ा खुलासा करते हुए
दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई।
गिरफ्तार किए गए आरोपी भरत, उम्र 22 वर्ष… और राजू, उम्र 25 वर्ष हैं…
दोनों पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के बिठोड़ा कलां गांव के रहने वाले सगे भाई बताए जा रहे हैं।

आपको बतादे की पाली पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए 500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। उसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से जबकि दूसरे को कर्नाटक से लौटते समय मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से लूट की योजना बना रहे थे और आसपास के गांवों में घूमकर मौका तलाश रहे थे।

मृतक : प्यारीदेवी

कहां से पकड़े गए आरोपी | Arrest Update

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए
👉 एक आरोपी को Ahmedabad (Gujarat) से
👉 दूसरे आरोपी को Karnataka से लौटते समय गिरफ्तार किया

दोनों आरोपियों को फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्या थी योजना | Planning Angle

जांच में सामने आया है कि
दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से वारदात की योजना बना रहे थे।

वे आसपास के गांवों में जाकर मौका तलाश रहे थे और
सही समय मिलने पर घटना को अंजाम दिया।

इलाके में आक्रोश | Public Reaction

घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश देखने को मिला।

ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना दिया और
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब लोगों में संतोष देखा जा रहा है।

लिस टीम की सराहना | Appreciation

इस केस में पाली पुलिस की तेज कार्रवाई की
सार्वजनिक रूप से सराहना की जा रही है।

👉 सांसद पी.पी. चौधरी ने पुलिस टीम को बधाई दी
👉 वहीं दिनेश चौधरी ने भी पुलिस का आभार व्यक्त किया

पाली पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि सख्त जांच और सही रणनीति से किसी भी केस को जल्द सुलझाया जा सकता है। अब आगे की जांच में और क्या खुलासे होते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

🎥 देखिये पूरी खबर वीडियो में मंगल चॅनेल पर 👇

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *