Nemaram Choudhary Caseहैदराबाद में व्यापारी नेमाराम चौधरी की मौत के मामले में जांच के नतीजों का इंतजार

पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी का इंतजार, क्या है जांच की स्थिति?

Hyderabad News | Nemaram Choudhary Case:

हैदराबाद में व्यापारी नेमाराम चौधरी (Nemaram Choudhary) की मौत के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली ही नजर आरहा है, जिससे प्रवासी व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है, लोगों को अभीतक अलवाल रेलवे ब्रिज की CCTV फुटेज, कथित ₹10 लाख की नकदी और नेमाराम की आखिरी गतिविधियों से जुड़े सवालों के जवाब का इंतजार है। हालाँकि पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर पांच विशेष टीमें गठित की है और टीम लगातार इस केस से जुडी एक एक कड़ी को मिलाने की कोशिश जरूर कर रही है लेकिन सवाल यह है कि इस मामले की गुत्थी कब सुलझेगी?

पांच दिन बाद भी जांच का इंतजार

नेमाराम चौधरी (Nemaram Choudhary Case) की मौत के मामले में परिवार और समाज की नजरें पुलिस की जांच पर टिकी हैं। 5 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों में पुलिस की कार्रवाई, CCTV फुटेज की पड़ताल और पांच विशेष टीमों के गठन की जानकारी दी गई थी। लेकिन 9 अक्टूबर तक उपलब्ध सार्वजनिक रिपोर्टों में किसी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नया आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है।

यहां एक बात समझना जरूरी है कि तकनिकी जाँच और गिरफ्तारी की सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आने का अर्थ यह नहीं है कि जांच में कोई प्रगति नहीं हुई।
पुलिस की टीम लगातार इस केस से जुड़े हर पहलु पर काम जरूर कर रही है लेकिन अभी तक कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला जिसका इंतजार परिवार व समाज के लोग और व्यापारी बंधू कर रहे है।

KEY QUESTIONS | जांच के अहम सवाल

  • नेमाराम की आखिरी ज्ञात गतिविधि के बाद क्या हुआ?
  • कथित ₹10 लाख की नकदी का क्या हुआ?
  • CCTV और कॉल रिकॉर्ड की जांच से क्या नया सामने आया?
  • क्या पुलिस ने किसी आरोपी की औपचारिक गिरफ्तारी की है?

मारवाड़ी समाज ने की थी जल्द कार्रवाई की मांग

माराम चौधरी मामले में जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर मारवाड़ी समाज के लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया था।

नेमाराम चौधरी (Nemaram Choudhary) की मौत के बाद मारवाड़ी समाज के लोगों ने पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की थी।

समाज के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी। इस बीच, परिवार और समाज के लिए जांच से जुड़े तथ्यों और पुलिस के आधिकारिक अपडेट का इंतजार महत्वपूर्ण बना हुआ है।

Mangal Media News इस मामले में आधिकारिक अपडेट मिलने पर खबर को संशोधित करेगा।

रिपोर्ट: Mangal Media News | Hyderabad, Telangana

Top Stories

Hyderabad News: नेमाराम चौधरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज

By kailash choudhary

Political news, social issues, live reporting, Research, writing, interviewing, live reporting digital media

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *